फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च पास्ट में मंगलौर स्कूल ने मारी बाजी

Wed, 22 Jun 2016 10:21 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
खेलें शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कुल्लू के विभिन्न खंडों में खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हो गया है। ढालपुर में चल रही कुल्लू खंड-2 खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलवंत सिंह पठानिया ने किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और वॉलीबाल प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिता में कुल्लू खंड-2 के 27 स्कूलों के 323 छात्रों ने भाग लिया है। यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। शुभारंभ अवसर पर एडीपीओ राम सिंह और खेल प्रभारी प्रेम सिंह नेगी मौजूद रहे। वहीं, नग्गर खंड की प्रतियोगिता सीसे स्कूल नग्गर में चल रही है। 
विज्ञापन


इसका शुभारंभ स्थानीय पंचायत प्रधान सुषमा शर्मा ने किया। बीडीसी सदस्य जमूना ठाकुर और प्रधानाचार्य राम चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। खेल प्रभारी मनोहर लाल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में 26 स्कूलों के 315 छात्रों ने भाग लिया है। वहीं बंजार खंड की प्रतियोगिता सीसे स्कूल मंगलौर में करवाई जा रही है। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ग्राम पंचायत मंगलौर की प्रधान बीना भारती ने किया। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 37 स्कूलों के 459 छात्र भाग ले रहे हैं। इस मार्चपास्ट में पहला स्थान मंगलौर स्कूल ने हासिल किया। दूसरा कोटला और तीसरा स्थान कलवारी स्कूल ने प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीलम सूद, खंड प्रभारी इंद्रजीत, एसएमसी अध्यक्ष दुर्गा देवी, सदस्य गोपाल ठाकुर, ममता नेगी, सुनीता नेगी और देव राज शर्मा आदि अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें