फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं मे दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

Mon, 26 Sep 2016 10:40 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
खेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान 12, 13 और 14 अक्तूबर को ग्रामीण खेल उत्सव के अंतर्गत पुरुषों की वॉलीबाल, कबड्डी और 14 अक्तूबर को महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में केवल कुल्लू जिला की टीमें भाग ले सकती हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय स्तर की टीमों की वॉलीबाल प्रतियोगिता अलग से करवाई जाएगी।  ग्रामीण खेल उत्सव के संयोजक एवं पुलिस अधीक्षक पद्म चंद ने बताया कि वालीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एंट्री फीस 300 रुपये रखी गई है। इन प्रतियोगिताओं के लिए 10 अक्तूबर तक जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण करवाया जा सकता है।
विज्ञापन


विजेता टीम को 25000 और उपविजेता को 18000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। रस्साकशी प्रतियोगिता के लिए कोई भी एंट्री फीस नहीं ली जाएगी और इसके पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर निर्धारित की गई है। इसकी विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को क्रमश: 11000, 7100 और 5100 रुपये के नकद इनाम मिलेंगे। टीम में कुल 11 सदस्य होनी चाहिए। विजेता टीम का मुकाबला विशेष रूप से आमंत्रित विदेशी महिला पर्यटकों की टीम से करवाया जाएगा। वॉलीबाल और कबड्डी टीम के 12-12 खिलाड़ियों की सूची एंट्री के समय या 12 अक्तूबर को सुबह साढ़े नौ बजे प्रतियोगिता स्थल पर देनी होगी।

प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक खिलाड़ी के पास आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र होने चाहिए। एक खिलाड़ी किसी खेल विशेष में एक ही टीम से खेल सकेगा। उल्लंघन करने वाली टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। सभी मुकाबलों की समय सारिणी 12 अक्तूबर को सुबह साढ़े नौ बजे देव सदन के बाहर उपायुक्त कार्यालय, मेला कार्यालय और जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कार्यालय के बाद प्रदर्शित की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मैच के बाद खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था दशहरा उत्सव समिति की ओर से की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-224702 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें