फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च पास्ट में सोयल और फोजल स्कूल प्रथम

Fri, 24 Jun 2016 10:30 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के छात्र स्कूल ढालपुर में खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रहे शिरढ़ स्कूल के छात्रों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय कुल्लू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढालपुर में कुल्लू खंड -2 की अंडर-14 छात्र वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान मेधावी स्कूलों को ढालपुर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ठाकुर ने मेधावी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट में सोयल स्कूल प्रथम और सीसे स्कूल ढालपुर दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल में शिरड़ प्रथम और सोयल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


कबड्डी में शिरड़ स्कूल प्रथम और बाशिंग स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में खडिंगचा स्कूल ने पहला और डूघीलग स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में चौपाड़सा स्कूल प्रथम और भल्याणी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। योगा में देऊघरा पहले और सीसे स्कूल कुल्लू दूसरे स्थान पर बाजी मारी। सोलो सांग में सीसे स्कूल कुल्लू प्रथम, फलान और कराडसू स्कूल दूसरे स्थान पर रहे। ग्रुप सांग में फलान प्रथम और चौपाड़सा दूसरे स्थान पर रहा। वन एक्ट प्ले में चौपाड़सा प्रथम और भुट्टी दूसरे स्थान पर रहा। फोक डांस में बस्तोरी-2 प्रथम और भुट्टी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।

वहीं नग्गर खंड की वॉलीबाल प्रतियोगिता हरिपुर स्कूल प्रथम, गोशाल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में अरछंडी प्रथम और जगसुख दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में जाणा स्कूल प्रथम और बरान स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में मनाली गांव स्कूल प्रथम और गोशाल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वहीं मार्च पास्ट में फोजल स्कूल ने बाजी मारी। योगा में रूमसू, ग्रुप सांग में नग्गर प्रथम और जगतसूख दूसरे स्थान पर रहा। सोलो सांग में नग्गर प्रथम और जगतसुख तथा नथान-1 स्कूल दूसरे स्थान पर रहे। शुक्रवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मेधावी स्कूलों के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें