केलांग में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस जवानों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करते एसपी मयंक चौ
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति पुलिस ने वीरवार को जेसीसी एवं क्राइम रिव्यू बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने की।
इस दौरान जवानों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के साथ अपराध नियंत्रण मामलों की समीक्षा की गई। एसपी ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में जिला पुलिस की सहायता के लिए एनडीआरएफ के अधिकारी, स्थानीय रेस्क्यू दल, मनाली एडवेंचर टीम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी अद्वितीय समर्पण और बहादुरी के लिए दिया गया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राज कुमार, अनिल कुमार, मुकेश राठौर, प्रभारी पुलिस थाना केलांग उपनिरीक्षक जवाल सिंह, जगदीश, लाइन ऑफिसर उपनिरीक्षक संजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद