केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले की पट्टन घाटी के ठोलंग गांव के श्याम आजाद ने अपने 77 वर्षीय पिता सुखदयाल सेन के संघर्षपूर्ण जीवन, अथक परिश्रम और बुनकर कला के प्रति आजीवन समर्पण को तस्वीरों के माध्यम से एक विशेष फोटो गैलरी तैयार की है।
यह गैलरी केवल तस्वीरों का संग्रह नहीं बल्कि माता-पिता के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता का जीवंत दस्तावेज बनकर उभरी है। रविवार को इस फोटो गैलरी का उद्घाटन लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने किया।
उन्होंने गैलरी का अवलोकन करते हुए इस पहल को परिवार, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सहेजने वाला अत्यंत प्रेरणादायक प्रयास बताया। सुखदयाल सेन पिछले 77 वर्षों से बुनकर के रूप में कार्य कर रहे हैं और आज भी उसी जज्बे के साथ प्रयासरत हैं। इस दौरान जिला परिषद सदस्य सुरेश कुमार, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संसार चंद शर्मा भी मौजूद रहे।संवाद