कुल्लू। जिले में इन दिनों देवी-देवता तीर्थ यात्रा के साथ परिक्रमा पर निकले हैं। ऐसे में कोठी जलोड़ीगढ़ के अधिष्ठाता देवता कोट पझारी धार्मिक स्थल सरयोलसर जा रहे हैं। यहां देवता शाही स्नान करेंगे।
देवता का रथ रविवार को अपने देवालय से निकला और शाम को खनाग गांव पहुंचा है। 13 जुलाई को देवता खनाग से डगसारी जाएंगे और 14 जुलाई को 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित माता बूढ़ी नागिन की वास स्थली सरयोलसर पहुंचेंगे। 15 जुलाई की सुबह पूजा-अर्चना होगी। इसके लिए कारदार भागे राम राणा ने देवता के सभी कारकून, हारियानों और देवलुओं से धार्मिक यात्रा में भाग लेने की अपील की है। खनाग गांव पहुंचे देवता का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर आशीर्वाद लिया। संवाद