फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चोटियों पर गिरे फाहे, निचले क्षेत्रों में बारिश

विज्ञापन
शनिवार को भी कुल्लू घाटी में मौसम खराब रहा और रुक-रुक  बारिश हुई।
विज्ञापन
कुल्लू/सिस्सू। कुल्लू और लाहौल में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार रात से ऊंची चोटियों में रुक-रुक कर बर्फ के फाहे गिरे। आगामी 48 घंटों के दौरान भी दोनों जिलों के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। राहत की बात है कि जिलों की अधिकांश प्रमुख सड़कें यातायात के लिए खुली हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पर्यटकों और लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। सीमा सड़क संगठन की ओर से संचालित अधिकांश प्रमुख मार्ग यातायात के लिए बहाल है। शनिवार को रोहतांग दर्रा के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। कुल्लू, मनाली, कोकसर, सिस्सू, अटल टनल, बंजार, भुंतर, आनी, जलोड़ी दर्रा, सैंज आदि में बारिश हुई। प्री मानसून की बारिश से अब तक किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ गई है। खासकर जौ, गेहूं, मटर और लहसुन की फसल निकालने का काम प्रभावित हो रहा है।
खेतों में फसलें पककर तैयार हैं। किसान कुमार सिंह, जय पाल, किशोरी लाल, खेम राज और सोहन लाल ने कहा कि आजकल जौ, गेहूं और लहसुन की फसल को निकालने के बाद उनको सुखाने के लिए धूप की आवश्यकता रहती है। बारिश से नुकसान की आशंका है। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने पर्यटकों को नदी-नालों और ऊंचे इलाकों की तरफ न जाने की हिदायत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें