फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से लकदक हुईं कुल्लू और लाहौल की पहाड़ियां

Thu, 16 Mar 2017 10:33 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
Manali leh road - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कुल्लू और लाहौल की वादियों में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। बुधवार रात से जिला की पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी होने से मौसम ठंडा हो गया है। वीरवार दोपहर बाद से द्वारा पहाड़ों में बर्फबारी का दौर शुरू होने से रोहतांग दर्रा में रिकार्ड 30 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकार्ड की गई। जबकि सोलंगनाला में पांच सेंटीमीटर, कोकसर में 15, केलांग में छह और जलोड़ी दर्रा में 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी होने की सूचना है। वहीं जिला के निचले इलाकों में झमाझम बारिश होने से घाटी का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हाईवे-305 के अलावा जिला में आधा दर्जन के करीब ग्रामीण रूट प्रभावित हो गए।
विज्ञापन


औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 की बहाली के लिए छेड़ा गए बर्फ हटाओ अभियान को झटका लगा है। कुल्लू-मलाणा, कुल्लू-ब्यासर, बंजार-छतरी, खनाग-रोहाचला आदि सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के तोद घाटी के दारचा, छीका, रारिक, योचे और तिनो आदि क्षेत्रों में आठ से दस सेंटीमीटर ताजा बर्फ गिरी है। चंद्राघाटी के गोंधला, खांगसर, सिस्सू में 12 सेंटीमीटर तक बर्फ के फाहे गिरे हैं। मौसम को दखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को संवेदनशील और खतरे वाले इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। उन्होंने खासकर सोलंगनाला और जलोडी दर्रा की ओर न जाने को कहा है। इसको लेकर संबंधित उपमंडल अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें