सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। पर्यावरण संरक्षण और पशु कल्याण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सिस्सू में स्नो मैराथन होगी। 20 से 22 मार्च तक स्नोटेल्स फेस्ट में स्नो अल्ट्रा और स्नो वॉकथॉन भी होगी। दुनिया की सबसे ऊंचाई पर आयोजित होने वाली डॉग रेस में कुत्ते और उनके मालिक एक साथ भाग लेंगे।
रेस डायरेक्टर कर्नल सौरव शिमर ने कहा कि स्नो वॉकथॉन उन लोगों के लिए बेहतर अवसर होगा। स्नो मैराथन के चार सफल संस्करण आयोजित किए हैं। स्नो मैराथन लीग के संस्थापक गौरव शिमर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के करीब लाना है। इवेंट चीफ कर्नल अरुण नटराजन ने कहा कि भारतीय सशस्त्र और अर्धसैनिक बलों के साथ सहयोग की दिशा में काम किया जा रहा है।