समारोह -जिला मुख्यालय स्थित अटल सदन में शिक्षा विभाग के तत्वावधान में संवाद-2026 कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।
....
प्रशिक्षण-जिले के रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में राहत एवं बचाव कार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का दोपहर बाद 3 बजे समापन होगा।
...
क्रिकेट-जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच ढालपुर मैदान में सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे।
...
आस्था- सेउबाग में माता दशमी वारदा, देवता ब्रिंडू और देवता जुआणी महादेव परंपराओं का निर्वहन दोपहर 2:30 बजे करेंगे।
....
काम की बात
बिजली कट- जिले के हुरला और बाहनीनाला से सब-स्टेशन शाढ़ाबाई के लिए 11 केवी का अतिरिक्त फीडर उपलब्ध करवाने के कारण 11 केवी दियार फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बगीचा, दियार, कहुधार, त्रैहण, भाटग्रां, बाहमीनाला, जरड़, कलहैली, लोअर कलहैली, कमांद, लोअर बजौरा, लोअर हाट में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
....
स्वास्थ्य: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्रामा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 09:30 से डॉ. घनश्याम, डॉ. सम्राट चटर्जी और डॉ. रीमा घई सेवाएं देंगी।