कुल्लू। ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में शुक्रवार को स्नोर वैली छात्र संघ ने वार्षिक समारोह का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि समाजसेवी अभिषक ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से नशे के प्रति जागरूक होने की अपील की। इस दौरान मुख्य कलाकार के रूप में लोक गायक रमेश ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने पहाड़ी, फिल्मी गीत पेश कर छात्र-छात्राओं का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान स्नोर वैली छात्र संघ के अध्यक्ष अस्तित्व ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और संघ की वर्ष भर की गतिविधियों को लेकर जानकारी दी। संवाद