फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्नोर वैली की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन

Sat, 26 Sep 2026 10:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में केडीसीए कप विजेता टीम के ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में स्नोर वैली की टीम ने काइस को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

कप्तान राकेश और उपकप्तान शेष राम की अगुवाई में स्नोर वैली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। काइस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 158 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्नोर वैली की टीम ने 18.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 162 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए स्नोर वैली के बल्लेबाजों ने संयम के साथ बल्लेबाजी की और महत्वपूर्ण मौकों पर रन जुटाकर टीम को जीत दिलाई। खिताबी मुकाबला जीतने के बाद टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

एचपीसीए के निदेशक एवं जिला क्रिकेट संघ के प्रधान दानवेंद्र सिंह ने कहा कि जिला क्रिकेट प्रतियोगिता पिछले 26 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल का बेहतर मंच उपलब्ध करवाना, उन्हें नशे से दूर रखना और उनकी प्रतिभा को निखारकर राज्य व देश स्तर पर पहचान दिलाने के लिए तैयार करना है।
उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और मेहनत जारी रखने का संदेश दिया। कप्तान राकेश और उपकप्तान शेष राम ने जीत का श्रेय पूरी टीम की मेहनत और एकजुटता को दिया। मुकाबला देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विजेता को एक लाख, उपविजेता को 51 हजार
समापन समारोह में एचपीसीए के निदेशक एवं जिला क्रिकेट संघ के प्रधान दानवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता में जिला भर की 92 टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता स्नोर वैली की टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता काइस की टीम को 51 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें