फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट विद्यालय योजना में खराहल स्कूल का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खराहल (किंजा) की अब तस्वीर बदलने वाली है। खराहल स्कूल को स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

स्कूल को विभिन्न कार्यों के लिए 44 लाख रुपये मिलेंगे। स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत स्कूल कैंपस सुधार, बोटेनिकल गार्डन, मेडिकल प्लांट गार्डन, आईसीटी लैब को स्तोरन्नत करना, स्मार्ट क्लासरूम, वाई-फाई सुुविधा, गणित लैब का विकास, साइंस लैब का सुधार, स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक गतिविधि, ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर आदि सुविधा दी जाएंगी। खराहल स्कूल में वर्तमान में 500 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां वाणिज्य, विज्ञान और कला तीनों संकायों की पढ़ाई करवाई जा रही है। सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने इस स्कूल को विधायक प्राथमिकता में रखते हुए इसे आदर्श विद्यालय योजना में शामिल करने के लिए सरकार को लिखा था। अब शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल को इस योजना में शामिल कर दिया है। साथ ही इस बारे में विधायक को पत्र जारी किया गया है। हालांकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्लू, बंजार, अरसू भी इस योजना में शामिल किए गए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खराहल के प्रधानाचार्य हंसराज आचार्य ने कहा कि इसमें स्कूल के अंदर स्मार्ट क्लास रूम आदि का निर्माण होना है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलेगी।
क्षेत्र के लिए सौगात से कम नहीं : सुंदर
सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि खराहल घाटी के विद्यार्थी भी अब स्मार्ट क्लास में पढ़ाई कर सकेंगे। यह क्षेत्र के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। क्षेत्र के विकास के लिए इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें