फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिलास्तरीय स्पर्धा के लिए सिमरन, इंशा चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली में निर्वाचन साक्षरता क्लबों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा सिमरन ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता में इंशा तबस्सुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के निर्वाचन साक्षरता क्लब के संयोजक डॉ. दुनीचंद और सदस्य प्रो. सन्नी ठाकुर ने बताया कि दोनों छात्राओं का चयन अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 18 नवंबर को राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में आयोजित होगी। इसमें दोनों छात्राएं मनाली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्राचार्य डॉ. शेफाली ने दोनों छात्राओं को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें