फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल उदयपुर में सोमवार को मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत विशेष हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जिला लाहौल-स्पीति में 41 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां पर पिछले निर्वाचन के दौरान 62 प्रतिशत ही मतदान हुआ।
विज्ञापन

इस बार जिले में सभी मतदान केंद्राें पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मतदाताओं से आग्रह किया है कि मत प्रतिशतता बढ़ाने में आगे आएं और मतदान के महत्व को भी समझें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव एंव विधानसभा उपचुनाव की पूर्ण रूप से तैयारी कर ली गई है। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी रजनीश शर्मा, एसडीम उदयपुर केशव राम, परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास विभाग मनोज कुमार, वन मंडल अधिकारी अनिकेत वानवे, स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी खुशविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें