फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिंहण स्कूल में अध्यापकों का टोटा, पढ़ाई प्रभावित, अभिभावक परेशान

Mon, 13 May 2024 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के हाई स्कूल सिंहण में अध्यापकों के खाली पद नहीं भरे जा रहे हैं। स्कूल में मुख्याध्यापक समेत अध्यापकों के छह पद खाली हैं। इसके साथ ही स्कूल में लिपिक और चपरासी का पद भी खाली है। हाई स्कूल सिंहण में छठी कक्षा से लेकर दसवीं तक कुल 115 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिन्हें पढ़ाने के लिए महज दो अध्यापक ही मौजूद हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च विद्यालय सिंहण में मुख्य अध्यापक, टीजीटी नान मेडिकल, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी आर्ट्स, भाषा अध्यापक, कला अध्यापक औऱ शारीरिक शिक्षक का पद खाली है। अध्यापकों का टोटा होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे अभिभावक भी परेशान हैं। स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

स्थानीय निवासी निमत राम, गिरधारी लाल, विजय कुमार, चुनी लाल, मोती राम ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में आने वाले स्कूलों में अध्यापकों का न होना चिंता का विषय है। बिना अध्यापकों के बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इसलिए स्कूल में अध्यापकों के खाली पद भरे जाएं। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान रोशन लाल ने कहा कि शिक्षकों के खाली पदों को भरने की मांग इससे पूर्व भी प्रशासन व शिक्षा विभाग से की गई है।
विज्ञापन



स्कूल प्रबंधन की ओर से एक प्रस्ताव विभाग के पास आएगा तो इसे विभाग के द्वारा उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। स्कूल में अध्यापकों के खाली पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर न पड़े।
विज्ञापन

- प्रेम ठाकुर, उच्च शिक्षा उप निदेशक, कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें