फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विरोध के बाद बंद कीं मालरोड पर लगीं दुकानें

Fri, 09 Jan 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कैनोपी को पर्दा लगाकर ढका, अब स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बिकेंगे
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों ने विधायक गौड़ से मिलकर उठाया था यह मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी के मालरोड में राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के उपलक्ष्य पर लगीं छह दुकानों को व्यापार मंडल के विरोध के बाद बंद कर दिया गया है। कैनोपी को पर्दा लगाकर ढक दिया गया।
विज्ञापन

अब इसके स्थान पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बिक्री के लिए रखे जाएंगे। जल्द ही इसका आवंटन किया जाएगा।
20 से 24 जनवरी तक मनाए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के दौरान कई स्टॉल लगाए जाते हैं। रामबाग में पूरा बाजार सज गया है। मालरोड में भी बस स्टैंड के समीप छह कैनोपी लगाई गई थीं। यहां गर्म वस्त्र बिक रहे थे। इसका असर स्थानीय दुकानदारों पर पड़ रहा था। व्यापार मंडल ने यह मामला प्रशासन के समक्ष उठाया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद व्यापार मंडल ने विधायक भुवनेश्वर गौड़ से मुलाकात कर इन दुकानों को बंद करवाने की मांग उठाई। विधायक ने तुरंत दुकानों को बंद करवाने के आदेश दिए। व्यापार मंडल के प्रधान संजीव ठाकुर ने बताया कि विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने स्थानीय कारोबारियों कि समस्या का समाधान किया है। दुकानों को फिलहाल बंद कर दिया गया है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कहा कि दुकानें बंद नहीं हुई हैं। अब यह छह स्टॉल स्वयं सहायता समूहों को आवंटित किए जाएंगे। विंटर कार्निवल के उपलक्ष्य पर यहां स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हस्त निर्मित उत्पाद बिक्री के लिए रखे जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें