फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तलोगी-मतारना में 9 लाख रुपये से होगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत

Fri, 09 Jan 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ने शुरू की प्रक्रिया, ठेकेदारों ने मांगी निविदाएं
विज्ञापन

21 जनवरी है अंतिम तिथि, 22 को खोली जाएंगी निविदाएं
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते तलोगी-मतारना में नौ लाख रुपये से उठाऊ पेयजल योजना के ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जाएगी। ट्रांसफार्मर वर्ष 2023 में भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था। बिजली बोर्ड ने ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड 250 केवी, 11/0.4 केवी के ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य करवाएगा। इस पर 9 लाख रुपये खर्च होने हैं। इसके लिए ठेकेदार 13 जनवरी से निविदाएं जमा कर सकते हैं। 21 जनवरी निविदा जमा करने की अंतिम तिथि होगी। 22 जनवरी को निविदाएं खोली जाएंगी। खास बात यह है कि जिस ठेकेदार को काम दिया जाएगा। उसे विद्युत बोर्ड की शर्तों के अनुसार दो माह में कार्य पूरा करना होगा। उधर, बिजली बोर्ड अधीक्षण अभियंता आरएस ठाकुर ने कहा कि ट्रांसफार्मर पर नौ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए बिजली बोर्ड की ओर से औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कार्य ठेकेदार को अवार्ड कर दिया जाएगा। बहरहाल, यह देखने वाली बात होगी कि आखिर कब तक बिजली बोर्ड की ओर से कार्य शुरू किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें