फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू शहरवासियों को झटका, कूड़ा शुल्क बढ़ाया, अब चुकाने होंगे इतने रुपये, पढ़ें खबर

विज्ञापन
कुल्लू में नगर परिषद की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू ने शहरवासियों को झटका दिया है। कूड़ा शुल्क में करीब 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है, वहीं व्यावसायिक संस्थानों को अब 15 प्रतिशत ज्यादा शुल्क देना होगा। अब घर से कूड़ा एकत्रित करने की एवज में 50 के बजाय 80 रुपये चुकाने होंगे। व्यावसायिक संस्थानों को 350 रुपये की जगह अब 400 रुपये शुल्क अदा करना होगा। जुलाई से बढ़ी हुईँ दरें लागू होंगी।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शुक्रवार को हुई बैठक में कूड़ा शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह दरें वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लागू होंगी। नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि सभी 11 वार्डों में यह व्यवस्था लागू होगी। शुक्रवार को आयोजित बैठक में शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया है।
कहा कि इन दिनों नगर परिषद के समक्ष कूड़े के उचित निष्पादन की समस्या सामने आई है। इसे सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। अस्थायी तौर पर कूड़े की डंपिंग की व्यवस्था की जा रही है। डंपिंग साइट का चयन कर शहरवासियों की सुविधा के लिए जल्द इसे शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देने की अपील की है, ताकि सफाई कर्मचारियों को कूड़ा लेने और इसे डंपिंग साइट तक ले जाने में समस्या न आए।
विज्ञापन

...
इन वार्डाें से लिया जाता है कूड़ा-कचरा
नगर परिषद के सभी 11 वार्डों रामशिला, अखाड़ा बाजार, ब्यासा मोड़, सरवरी, सुल्तानपुर, लोरन (शीशामाटी), लोअर ढालपुर (खोरीरोपा), ढालपुर, लंकाबेकर (हनुमानी बाग), कौहूधार और गांधी नगर में अब डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रिकरण किया जाता है। इसमें मकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें