फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसएचओ इलेवन ने टुडे वॉरियर को नौ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। शहीद तंजिन छुलटिम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में वीरवार को एसएचओ इलेवन और टुडे वॉरियर के बीच मुकाबला हुआ। टुडे वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएचओ इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 9.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम किया। एसएचओ इलेवन के कप्तान प्रमोद ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। प्रमोद ने 27 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में भी प्रमोद ने चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें