कुल्लू कालेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर प्रदर्शनी को निहारते हुए।-संवाद
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की विज्ञान सोसायटी ने आईक्यूएसी के तत्वावधान में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विज्ञान सोसायटी के संयोजक प्रो. राजेश कुमार ने किया। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रो. सोम कृष्ण शर्मा और डॉ. राम नाथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और समाज में वैज्ञानिक चेतना फैलाने का संदेश देता है।
विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग, रंगोली, पीपीटी प्रस्तुति, मॉडल मेकिंग और प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दीक्षा ने प्रथम तथा रिदम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में रिदम प्रथम और दीक्षा द्वितीय स्थान पर रहीं।
मॉडल मेकिंग में निश्चल प्रभात ने प्रथम तथा सोहनी शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में मिशेल प्रभात प्रथम और धृति ठाकुर द्वितीय स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में टीम ए (शिवानी, भूमिका, सानिया) ने प्रथम और टीम एफ (भावना, गौतम, अजय) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रो. रमेश, प्रो. सपना वर्मा, प्रोफेसर सीमा, प्रो. निर्मल, प्रो. श्वेता, प्रो.राजेश, डॉ. आशीष सहित अन्य प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद