फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बैडमिंटन में शिवांगी ने फाइनल में बनाई जगह

Fri, 01 Aug 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय में चल रही जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिनभर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-11, 13, 15, 17, 19 लड़का और लड़की वर्ग में मैच खेले गए।
विज्ञापन

अंडर-11 लड़की वर्ग में शिवांगी ने काव्या को हराकर फाइनल में जगह बनाई। लड़कों के वर्ग में अर्श ठाकुर ने आर्यन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर-13 में डबल कैटेगरी में अभिरथ और पीयूष ने निपुण और तरुश को हराया और फाइनल में जगह बनाई।
लड़कियों के वर्ग में अंडर 13 में अदिति ने यशवी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 में सिंगल छात्रा वर्ग में प्राची ने संस्कृति को हराया। अंडर-19 लड़की वर्ग में सृष्टि ने आदिति को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, महासचिव जितेंद्र ठाकुर, सदस्य नीरज, रूचिन, सुंदर, चांद किशोर, तारा चंद, हेम राम, पवन, अशोक, लाल चंद, शमशेर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें