फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिवम ठाकुर राष्ट्रीय चैंपियन राइडर पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरस्कार जीतने वाले प्रदेश के पहले राइडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू के शिवम ठाकुर को राष्ट्रीय चैंपियन राइडर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिवम ठाकुर को यह पुरस्कार एमआरएफ एफएमएसीआई नेशनल रैली चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन बनने के लिए मिला है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को पुणे में शिवम को एक प्रतिष्ठित समारोह में पुरस्कार दिया गया। इस दौरान कई दिग्गज हस्तियां भी मौजूद रहीं। गौर रहे कि शिवम ठाकुर इस पुरस्कार को जीतने वाले हिमाचल के एकमात्र राइडर हैं। वर्ष 2024 में आईएनआरसी टू व्हीलर में शिवम ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया था। आईएनआरसी में नॉर्थ जोन से पहला स्थान हासिल करने वाले वे पहले राइडर बने थे। इस प्रतियोगिता का नासिक में हुए पहले चरण और कोयंबटूर में दूसरे चरण में शिवम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। राष्ट्रीय चैंपियन राइडर पुरस्कार मिलने से शिवम ने हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें