फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिवाजी सदन बना टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कुल्लू वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से पुलिस ग्राउंड बाशिंग में इंटर-हाउस टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के फाइनल में शिवाजी सदन ने मौर्य सदन को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मौर्य सदन ने 77 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में शिवाजी सदन ने 17 गेंद शेष रहते जीत हासिल की। मौर्य सदन उपविजेता रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला कुल्लू कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्य मंजू भारद्वाज सहित शिक्षक और अन्य अतिथि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें