पर्यटकों और स्थानीय लोगों को यात्रा से बचने की सलाह
जिला प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मौसम सामान्य होने तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह दी है। विशेष रूप से शिंकुला पास, बारालाचा पास और कुंजुम टॉप की ओर जाने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे सड़क और मौसम की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की योजना बनाएं। बर्फबारी के दौरान जोखिम उठाकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाना परेशानी का कारण बन सकता है।