फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बर्फ'भारी': शिंकुला, बारालाचा और कुंजुम दर्रा बंद, कई सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोकी

Fri, 13 Nov 2026 09:51 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/ सिस्सू।

सार

लाहौल-स्पीति में लगातार हो रही बर्फबारी से जनजीवन और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। शिंकुला, बारालाचा और कुंजुम दर्रे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। कई जगह 10 से 15 सेंटीमीटर तक बर्फ जमने के बाद प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते कई प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। शिंकुला पास, बारालाचा पास और कुंजुम टॉप सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित हो गई हैं। मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन इन मार्गों पर यातायात रोक दिया है।

विज्ञापन




कई जगह 10 से 15 सेंटीमीटर तक जमी बर्फ
लाहौल घाटी में रोहतांग दर्रे से लेकर उदयपुर और मनाली-लेह मार्ग पर वीरवार रात से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। लगातार हिमपात के कारण कई स्थानों पर 10 से 15 सेंटीमीटर तक बर्फ जम गई है। इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है और वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम लगातार बदल रहा है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख दर्रों की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया है।
विज्ञापन


घाटी में बस सेवाएं भी प्रभावित
बर्फबारी का असर लाहौल घाटी के भीतर चलने वाली बस सेवाओं पर भी पड़ा है। कई बस रूट प्रभावित हुए हैं। सड़कों पर बर्फ जमने और फिसलन के कारण वाहनों का संचालन मुश्किल हो गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को यात्रा से बचने की सलाह
जिला प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मौसम सामान्य होने तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह दी है। विशेष रूप से शिंकुला पास, बारालाचा पास और कुंजुम टॉप की ओर जाने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।




प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे सड़क और मौसम की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की योजना बनाएं। बर्फबारी के दौरान जोखिम उठाकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाना परेशानी का कारण बन सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें