फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल की शांति कॉलोनी में झुग्गी जलकर राख

विज्ञापन
पतलीकू​हल में आग लगने से जला खोखा।-संवाद
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। पुलिस थाना पतलीकूहल के तहत शांति कॉलोनी में सोमवार को एक झुग्गी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से झुग्गी में रखा बिस्तर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से रोक लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग पतलीकूहल के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि शांति कॉलोनी निवासी गुगी राम पुत्र फीकू राम की झुग्गी में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल वाहन और टीम को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। झुग्गी में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। वहीं, दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। इसमें साथ लगती ऋषि राम की झुग्गी और उसमें रखा दैनिक उपयोग का सामान शामिल है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें