फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शांशा पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षा श्रेणी में देश की शीर्ष पंचायतों में शामिल होकर लाहौल की शांशा पंचायत ने एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर सोमवार को शांशा पंचायत के प्रधान सहित अन्य प्रतिनिधियों का ग्रामवासियों ने खतग पहनाकर सम्मान किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार की ‘सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत’ श्रेणी में विकास खंड लाहौल की ग्राम पंचायत शांशा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। इस उपलब्धि के तहत पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर एक करोड़ रुपये की नकद राशि स्वीकृत हुई है।
पंचायत के वार्ड सदस्य सुशील कुमार ने इसे पंचायत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। पंचायत प्रधान प्रशांत शर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि से अन्य पंचायतों को भी प्रेरणा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें