न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के शैंशर में मनु ऋषि के सम्मान में मनाया जाने वाला दो दिवसीय शाड़नू मेले का मंगलवार को आगाज हो गया है। इस मेले में कशु नारायण बनाउगी और माता शतरूपा मैल भी हारियानों के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर शामिल हुए। देवता मनु ऋषि के कारदार अजय कुमार ने बताया कि मेला दो दिन चलेगा।
पहले दिन यहां देव मिलन देखने को मिला। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के सामने माथा टेका। ग्रामीणों ने नाटी का आयोजन कर ग्रामीण संस्कृति का प्रदर्शन किया। बुधवार को देव मिलन और नाटी का दृश्य देखने को मिला। संवाद