फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसएफआई की जिला कमेटी गठित, किशोर को अध्यक्ष की सौंपी कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का 40वां जिला सम्मेलन रविवार को लोअर ढालपुर स्थित किसान मजदूर भवन सरवरी में आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 60 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान 17 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया। इसमें कामरेड किशोर को जिला अध्यक्ष और साहिल राणा को जिला सचिव चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कामरेड वीना, योगेंद्र ठाकुर और आशीष ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। राहुल ठाकुर और हेमलता को जिला सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। रिया ठाकुर, बबीता ठाकुर, सिमरन, गौरव ठाकुर, संदीप ठाकुर और गोपाल ठाकुर को जिला कमेटी का सदस्य चुना गया। एसएफआई के राज्य सह सचिव कमल शर्मा ने सम्मेलन का उद्घाटन किया, जबकि राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने समापन भाषण दिया।
उद्घाटन सत्र में कमल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रदेश की राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर विचार रखे। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। समापन सत्र में राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने की बात कही। उन्होंने भाजपा, आरएसएस और एबीवीपी की नीतियों का विरोध करते हुए संगठन को मजबूत करने और छात्र हितों के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें