फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन दिन तक त्रिलोकीनाथ में अस्थायी शिविर लगाएंगे राजा घेपन

विज्ञापन
लाहौल में परिक्रमा के दौरान राजा घेपन के दर्शन करते श्रद्यालू।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के आराध्य देव राजा घेपन घाटी के भ्रमण पर हैं। वह तीन दिनों तक त्रिलोकीनाथ में अस्थायी शिविर लगाएंगे। रविवार को उनके त्रिलोकीनाथ पहुंचने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस भ्रमण में माता हिडिंबा, देवी बोटी और अहारह नाग सहित अन्य देवी-देवता भी शामिल हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, राजा घेपन हर तीन साल बाद घाटी के भ्रमण पर निकलते हैं।
इस दौरान घाटी के विभिन्न गांवों में उनका स्वागत होता है। ग्रामीण अपनी मनोकामना पूर्ति और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के लिए देवता को घर आने का निमंत्रण देते हैं। कुछ परिवार तो दो साल पहले ही जागरण के लिए निमंत्रण भेज देते हैं। देवता के गांव पहुंचने पर ग्रामीण विशेष तैयारियां करते हैं। वे देवता के साथ आने वाले जत्थे के सदस्यों के लिए धाम और खानपान की व्यवस्था करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें