फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास में बहाया जा रहा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी

विज्ञापन
ब्यास नदी में बह रहा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी को स्वच्छ रखने के दावे हवा होते दिख रहे हैं। सीवरेज की गंदगी से ब्यास नदी में बह रही है। भूतनाथ स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का गंदा पानी ब्यास में बहाया जा रहा है। इसके कारण नदी का पानी दूषित हो रहा है।
विज्ञापन

इसके बावजूद प्रदूषण बोर्ड और जल शक्ति विभाग बेखबर है। एनजीटी ने भी ब्यास को स्वच्छ रखने के आदेश जारी किए हैं। उसके आदेशों की अवहेलना हो रही है। जल शक्ति विभाग की यह लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का गंदा पानी नदी में घुलने से बीमारियां फैलने का अंदेशा है। रोजाना गंदा पानी ब्यास की धारा में बह रहा है।
उल्लेखनीय है कि ब्यास और इसकी सहायक नदी-नालों को स्वच्छ रखने के दावे प्रशासन की ओर से किए जाते हैं लेकिन धरातल पर मामला कुछ और ही है। नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी ब्यास नदी में घुल रहा है। इसके कारण नदी का पानी दूषित हो रहा है। इसका लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका विपरीत असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

शहरवासी रामलाल, अशोक, सुभाष, राज कुमार, अनिल और मोहित ने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट की बदबू पहले से ही परेशान कर रही है। अब प्लांट का गंदा पानी ब्यास में बहना बड़ी समस्या बन सकता है। उन्होंने कहा कि विभाग इस मामले को गंभीरता से ले और उचित कार्रवाई करे। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित ने कहा कि इन दिनों ट्रीटमेंट प्लांट का काम चला हुआ है। ठेकेदार को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें