गांधीनगर से बदाह के लिए बदला जाएगा अब फ्लो
जलशक्ति विभाग ने तैयार की कार्ययोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के लंका बेकर प्लांट से सीवरेज के भार को शिफ्ट किया जाएगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में क्षमता से अधिक काम हो रहा है।
शहर की गंदगी इस प्लांट में इसकी क्षमता से ज्यादा पहुंच रही है लेकिन अब इसके भार को कम किया जाएगा। इसके लिए जलशक्ति विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है। विभाग गांधीनगर के ऊपरी क्षेत्रों के सीवरेज फ्लो को अब बदाह स्थित सीवरेज प्लांट के लिए बदलेगा। इसके लिए लाइन बिछाने के अलावा अन्य आवश्यक काम शुरू कर दिया गया है।
गांधीनगर के ऊपरी क्षेत्रों का सीवरेज फ्लो इन दिनों लंका बेकर सीवरेज प्लांट के लिए आ रहा है लेकिन इस प्लांट की क्षमता 2.57 एमएलडी (मिलियन लिटर प्रति दिन) है। इसमें फ्लो इससे अधिक पहुंच रहा है। अब इस प्लांट को भार मुक्त करने के लिए लाइन को बदला जा रहा है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बदाह की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। इसे अब 1.5 एमएलडी क बनाया जा रहा है।
उधर, जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह ने कहा कि लंका बेकर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में सीवरेज का फ्लो क्षमता से अधिक है। इस समस्या को हल करने के लिए विभाग ने इसके फ्लो को बदलने की योजना बनाई है। कहा कि गांधीनगर के ऊपरी क्षेत्रों का फ्लो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बदाह के लिए बदला जाएगा।
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बदाह की बढ़ेगी क्षमता
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बदाह की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। इसे अब 1.5 एमएलडी का बनाया जा रहा है। इसका कार्य जलशक्ति विभाग ने शुरू कर दिया है। इसके अलावा इसी प्लांट के लिए गांधीनगर के ऊपरी क्षेत्रों का सीवरेज फ्लो भी बदला जाएगा। प्लांट की क्षमता बढ़ाने, फ्लो बदलने के कार्य पर करीब 5.75 करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है। -अमित मिरूपा, अधिशासी अभियंता