फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ में स्किड हुए कई वाहन, बड़े हादसे टले

Sat, 24 Jan 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली के नसोजी में खेत में जा गिरी गाड़ी,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में कई जगह बर्फ में वाहन स्किड होकर आपस में टकरा गए तो कही खेत में गिर गए। मनाली में वोल्वो बस स्टैंड के समीप दो वाहन टकरा गए तो वहीं नसोगी में एक गाड़ी खेत में जा गिरी।
मनाली के नसोगी गांव की एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मनाली के नसोगी गांव एक होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। जिसमें एक कार बर्फ पर फिसलते हुए अनियंत्रित होकर खेत से नीचे गिरती नजर आ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार चालक ने होटल के बाहर अपनी गाड़ी स्टार्ट कर रखी थी और बाहर खड़े होकर गाड़ी की सफाई कर रहा था। इसी दौरान कार अचानक आगे को चल पड़ी। बर्फ जमी होने के कारण चालक ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की,लेकिन फिसलन के चलते वह भी कार के साथ फिसलता हुआ खेतों की ओर नीचे जाने लगा। गनीमत रही कि चालक किसी तरह सुरक्षित किनारे की ओर चला गया और उसकी जान बच गई। वहीं कार नीचे जा गिर गई। जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी घटना होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बर्फबारी के दौरान वाहन पार्क करने में लापरवाही को लेकर चिंता जताई है। इसके अलावा मनाली के रांगड़ी सहित अन्य जगह में भी बर्फ के बीच कई वाहन फिसलते हुए नजर आए हैं जिनके वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि चालक अपनी गाड़ियों को सुरक्षित जगह पर पार्क करें और फिसलने वाली सड़क में वाहनों को सावधानी से चलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें