फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मणिकर्ण के छलाल में 32 साल के युवक की हत्या

Sat, 24 Jan 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में मिला शव, भाई की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जुटाए साक्ष्य, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी


संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के छलाल में 32 साल के नेपाली मूल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। छलाल पुल के समीप युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस ने मामले में अब प्राथमिक की दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को मृतक युवक के भाई ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का शव छलाल पुल के पास पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक के शरीर पर जख्म भी मिले। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने साक्ष्य जुटाए। हालांकि वारदात को किसने अंजाम दिया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मृतक नेपाल का रहने वाला था और मणिकर्ण घाटी में ही रहता था।
विज्ञापन


वहीं हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनवरी के महीने में तीन वारदातों ने देवभूमि कुल्लू में सनसनी फैला दी थी। अब एक बार फिर हत्या के मामले ने कई तरह की चर्चाओं को हवा दे दी है। इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।
विज्ञापन


वही मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एसपी मदनलाल कौशल ने कहा कि मृतक की पहचान रेशम परसाई उम्र 32, निवासी नेपाल के रूप में हुई है। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें