फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कटराईं और दवाड़ा में मिठाइयों के सात सैंपल भरे

Wed, 15 Oct 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में खाद्य सुरक्षा विभाग के अ​धिकारी व कर्मचारी दीपावली को लेकर दुकानों में सैंपल भरते हु
विज्ञापन
जिले में दिवाली के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट
विज्ञापन

जांच के लिए कंडाघाट स्थित लैब में भेजे गए हैं सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिवाली में आम लोगों की सेहत के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को विभाग की टीम ने कटराईं और दवाड़ा में मिठाई की दुकानों में सात सैंपल भरे।
विज्ञापन

विभाग की एक टीम ने मिष्ठान की दुकानों में दबिश देकर सैंपल भरे। सैंपलों को अब जांच के लिए कंडाघाट स्थित लैब में भेजा गया है।
विभाग ने बादाम बर्फी, रसगुल्ला, पेठा, पतीसा, सादी बर्फी और पनीर सहित सात खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे हैं। विभाग दिवाली में मिलावट को लेकर अलर्ट हो गया और सैंपल भरना शुरू कर दिए हैं। बुधवार को मिठाई की दुकानों में पहुंची टीम को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि दिवाली के लिए विभाग ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान जिले भर में चलेगा। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में किसी की सेहत से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की यह कार्रवाई दिवाली तक जारी रहेगी। बाहर से आने वाली गाड़ियों की भी तलाशी की जाएगी क्योंकि मिठाइयों के लिए खोया बाहरी राज्यों से आता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें