फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मूलिंग पुल के पास तीन वाहनों से टकराई स्कॉर्पियो, दो छात्राएं घायल

विज्ञापन
लाहौल में मूलिंग पुल के समीप चार वाहनों की टक्कर, दो छात्राएं घायल।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में लाहौल स्थित मूलिंग पुल के समीप मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे एक सड़क दुर्घटना में चार वाहन टकरा गए। हादसे में दो छात्राओं को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन (एमपी-22टी-1176) का चालक सड़क पर पड़े पत्थरों के कारण नियंत्रण खो बैठा और सामने खड़ी ट्रैवलर (एचपी-01 एस-9888), विटारा (एचपी-42ए-5300) तथा जिम्नी वाहन (एचपी-01केए-4005) से जा टकराया। टक्कर के कारण वाहनों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

दुर्घटना में 15 वर्षीय सौम्या निवासी चोखरिया जिला शिमला तथा 15 वर्षीय वंशिका निवासी जुन्गा, जिला शिमला को हल्की चोटें आईं। दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें