विद्यार्थियों की शुरू होगी नियमित पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के शैक्षणिक संस्थानों में दशहरा की छुट्टी के बाद सोमवार से स्कूल खुलेंगे। 11 दिन तक कुल्लू, मनाली, बंजार और आनी उपमंडल के स्कूलों में एक साथ अवकाश रहा। सोमवार से स्कूलों में विद्यार्थियों की नियमित रूप से कक्षाएं चलेंगी।
गौर रहे कि दशहरा उत्सव के चलते स्कूलों में बच्चों को छुट्टी दी गई है। दो से 12 अक्तूबर तक अवकाश रहा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद यह दूसरा मौका था, जब स्कूलों में 11 दिनों का अवकाश रहा। शिक्षा उप निदेशक उच्च देसराज डोगरा ने कहा कि स्कूलों में सोमवार से विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। संवाद