फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शमशी में प्रतिभागियों ने सीखी तलवारबाजी

Sun, 12 Oct 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
शमशी में जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रशिक्षण का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एकेडमिक हिल्स पब्लिक स्कूल गदौरी शमशी में तलवारबाजी के प्रशिक्षण शिविर का आगाज हो गया है। रविवार को शुरू हुए इस प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से 50 प्रतिभागी भाग लेने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

एनआईएस पटियाला के कोच ने पहले दिन प्रशिक्षण शिविर में तलवारबाजी की बारीकियां सिखाईं। प्रशिक्षण के बाद 17 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
कुल्लू तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार और उपाध्यक्ष बनीता शर्मा ने बताया कि अंडर-14, 17, 19 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए लगाए गए प्रशिक्षण शिविर के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर से चुने वाले खिलाड़ियों का चयन कांगड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें