फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गलवाहधार में दरकती पहाड़ी से स्कूल और घरों को खतरा

Sun, 17 Aug 2025 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अब बच्चों को लेकर अभिभावकों की भी चिंता बढ़ी, शटियाउगी स्कूल परिसर में लगातार पहाड़ी से गिर रहीं चट्टानें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बंजार उपमंडल के गलवाहधार में दरकती पहाड़ी अब लोगों मकानों के साथ स्कूली बच्चों के लिए भी परेशानी बन गई है। हालांकि, स्कूल सोमवार से नियमित रूप से खुलने हैं। राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय शटियाउगी के परिसर में लगातार पहाड़ी से चट्टानें खिसक रही हैं, इस कारण बच्चों को बैठने के लिए सुरक्षित जगह नहीं है। इस कारण स्कूल प्रबंधन समिति के साथ अभिभावकों की भी चिंता बढ़ने लगी है।
अभिभावकों का कहना है कि 13 अगस्त से स्कूल खुल चुके हैं, लेकिन बीच में छुटि्टयां होने के बाद अब सोमवार से नियमित स्कूल लगेंगे। पहाड़ी से स्कूल परिसर में गिर रहे पत्थरों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल पैदा हो गया है। ऐसे में अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के साथ प्रशासन से आग्रह किया है कि स्कूल की सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाए।
विज्ञापन

बॉक्स
छह मकानों को खतरा
स्कूल परिसर में देव स्थान के साथ सुरक्षा दीवार को नुकसान पहुंचा है, जबकि इसके साथ नीचे लगते छह घरों को भी खतरा पैदा हुआ है। इसमें एक दो लोगों के शौचालयों को नुकसान पहुंच चुका है। चट्टानें घरों के पास से होकर गिर रही है। जानकारी के अनुसार पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण वहां आलम चंद, अनूप राम, प्रेम सिंह, लज्जे राम, निरत सिंह, संजू के घर खतरे में पड़े हुए हैं, जिसके चलते वह पहले ही घरों को खाली कर चुके हैं। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण वे अपने घर वापस नहीं लौट पा रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
अधिकारियों से मिल चुके हैं लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर एसडीएम बंजार और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मिल चुके हैं और मौके पर आकर भूस्खलन को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह कर चुके हैं। आश्वासन मिला है कि विभाग और प्रशासन की ओर से भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें