फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू, बंजार और मनाली में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Tue, 26 Aug 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल-कुल्लू जिलों में दूसरे दिन भी बंद रहे सभी शिक्षण संस्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/केलांग। लगातार बारिश और सड़कें बंद होने से बंजार, कुल्लू और मनाली में 27 अगस्त को भी सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। उधर, जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के शिक्षण संस्थान मंगलवार को भी बंद रहे।
नौनिहालों, विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवकाश दिया गया था। खराब मौसम और भारी बारिश के कारण नौानिहालों का आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यार्थियों का विद्यालय और महाविद्यालय व औद्योगिक प्रशिक्षण, बहुतकनीकी या अन्य शिक्षण संस्थानों तक पहुंचना खतरे से कम न था। ऐसे में विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को जोखिम न उठाना पड़े। उनकी सुरक्षा को देखते हुए दोनों जिलों के प्रशासन ने मंगलवार को अवकाश घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए 27 अगस्त को भी आंगनबाड़ी केंद्रों, महाविद्यालयों, आईटीआई, बहुतकनीकी संस्थानों, इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि उपमंडल कुल्लू, बंजार और मनाली के उपमंडल अधिकारियों से मिली रिपोर्ट के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों एवं नालों का जलस्तर बढ़ गया है। भूस्खलन के कारण सड़कें बाधित हो गई हैं। लगातार बारिश तथा सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत बंजार, कुल्लू और मनाली के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें