फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेल्डा स्कूल भवन का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
डेल्डा (लाहौल-स्पीति)। तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने रविवार को डेल्डा गांव में प्राथमिक पाठशाला भवन का लोकार्पण किया। इससे डेल्डा गांव के लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन

डेल्डा गांव के नौनिहालों को पहले पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के लिए डेढ़ किलोमीटर दूर क्वांग गांव जाना पड़ता था। भारी बर्फबारी के दिनों में ग्लेशियर आदि के खतरे को देखते हुए छोटे बच्चों को वहां तक पहुंचाना काफी जोखिम भरा रहता था। लेकिन सरकार ने आज घरद्वार बेहतर शिक्षा देने के दावे को सच साबित कर दिखाया है। यूं तो उपमंडल उदयपुर के अंतर्गत मूरिंग पंचायत के गांव डेल्डा के लोगों के आग्रह पर वर्ष 2014 में पूर्व कांग्रेस सरकार ने प्राथमिक पाठशाला को खोलने की स्वीकृति दी थी। लेकिन तब से पाठशाला का संचालन एक निजी मकान में ही चल रहा था। बता दें कि डेल्डा गांव से महज दो लोग ही सरकारी कर्मचारी सेवारत है। डेल्डा गांव के 87 वर्षीय बुजुर्ग मेहर चंद ने कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनके छोटे से इस गांव में सरकार प्राथमिक पाठशाला खोलेगी। केलांग खंड दो के बीपीओ शामलाल राशपा ने कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला डेल्डा में वर्तमान में महज दो बच्चे अध्ययनरत है। उनके लिए दो अध्यापक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें