फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के बाद घर लौटते समय चिकित्सक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर-मनाली मार्ग पर स्थित मौहल चौक पर एक कार को टक्कर मारने का मामला दर्ज किया है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात चिकित्सक की शिकायत पर दर्ज केस करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस का दी शिकायत में कल्याण सिंह ने कहा कि वह 14 अगस्त की रात को अपने वाहन से ड्यूटी के बाद कुल्लू से घर आ रहा था। रात करीब 10.30 बजे जब वह मौहाल चौक पर पहुंचा तो उसी समय एक वाहन पीछे की तरफ से आया और तेज रफ्तार से उनकी कार को ओवरटेक कर टक्कर मारी। हादसे के बाद कार चालक नीचे उतरा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद गाड़ी से एक अन्य व्यक्ति आया और मारपीट की, जिसमें उनके मुंह और हाथ में चोटें आईं और उसकी टी-शर्ट भी गले से फाड़ दी गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस के पास क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात एक चिकित्सक ने भुंतर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून को अपने हाथ लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें