जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगौटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर टकरासी पंचायत की प्रधान आशा देवी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही और स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम को पेश करके खूब तालियां बटोरीं। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नाटी पेश की। जिसे अभिभावकों और अन्य दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट को पढ़ कर सुनाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही प्रधान आशा देवी ने बच्चों को हर गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। इसके बाद उन्होंने स्कूल में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
शिक्षा के क्षेत्र में छठी कक्षा की सलोनी, गौरव वर्मा, निधि शर्मा, सातवीं कक्षा की स्वीटी, अंजली ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर व सरसा देवी, आठवीं कक्षा से सपना, अजय ठाकुर तथा मनीषा, नौंवी कक्षा से शानू, कल्पना और विजय कुमार, दसवीं कक्षा महेंद्र, सुमन तथा साधना, जमा एक कक्षा से संदीप कुमार, अनीता कुमारी और विनय कुमार तथा जमा दो से तेजेंद्र, सन्नु कुमारी तथा केहर सिंह को पुरस्कृत किया है। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने पर दसवीं कक्षा तथा जमा दो के छात्रों के अलावा छपे राम, लक्की, दीपक, स्नेहलता, रंजीत के साथ स्कूल के सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज करने पर छठी कक्षा की प्रिया वर्मा, रोबिन सिंह, सातवीं कक्षा के शीतल और हिमानी, आठवीं कक्षा से प्रियंका, प्रतीका, नौवीं कक्षा से चिंता कुमारी और रोहित कुमार, दसवीं कक्षा से कल्पना व साक्षी, जमा एक से नेहा ठाकुर तथा जमा दो से मंजू और स्नेहलता सहित कई गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। इस मौके पर एसएमसी के प्रधान नवल ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर अध्यापक हेम राज शास्त्री, कमल कुमार, अमित कुमार, बालकृष्ण, राजेश कुमार, आशा देवी, सुनीता देवी, ललिता कुमारी, डोला राम, उगम राम ठाकुर और मानदासी आदि उपस्थित रही।