फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लवी नाटी पेश कर लूटी वाहवाही

Mon, 15 Feb 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, बंजार
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जीभी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र शौरी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान साल भर में स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


वहीं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पहले स्कूल के प्रधानाचार्य डीजी नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। वहीं कुल्लवी नाटी कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं छात्राओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं एक से बढ़कर एक कुल्लवी गीतों को प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं ने सबका मन मोह लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्कूल की वार्षिक पत्रिका देवधरा का विमोचन भी किया। वहीं स्कूल प्रबंधन को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भेंट की। इस दौरान तांदी पंचायत के उपप्रधान जगदीश ठाकुर, युवा मोर्चा के सचिव भगत राज, रविंद्र कुमार और हिड़व स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें