खेल विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस की विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अ
कुल्लू। सूत्रधार सभागार सरवरी में खेल विभाग ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसमें सूत्रधार कला संगम संस्था के अध्यक्ष मुख्यातिथि और जिला लोक संपर्क अधिकारी नरेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
खेल विभाग ने समूहगान, एकल गान, भाषण, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताएं करवाईं। समूहगान में सूत्रधार कला संगम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर (कुल्लू) द्वितीय स्थान पर रहा। एकल गान में दयानंद प्रथम, कशिश द्वितीय और धनवंती तृतीय स्थान पर रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में वंशिका शर्मा प्रथम, सृष्टि द्वितीय, गुंजन सूद तृतीय स्थान पर रहीं। नारा लेखन में शानू प्रथम, राजपाल द्वितीय और शगुन तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में सार्थक ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन कर पहला, सपना ने दूसरा और सृष्टि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस पर सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कहा कि विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। संवाद