मनाली। अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय मनाली में वीरवार को छात्र भारती के चुनाव हुए। इसमें चौथी कक्षा से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चुनाव डिजिटल वोटिंग प्रणाली के माध्यम से करवाए गए। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें संजय अध्यक्ष बने।
उन्हें 118 मत मिले जबकि करिश्मा को 92, सिमरन को 50 और राजेश्वरी को 19 मत पड़े। प्रधानमंत्री पद पर अभिनव को सर्वसम्मति से चुना गया, जबकि उपप्रधानमंत्री पद पर रजनीश को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
सचिव पद के लिए उर्वशी को निर्विरोध चुना गया। सहसचिव पद के लिए दो उम्मीदवार थे। इसमें अभितांश को 172 और शौर्य को 107 मत पड़े। कोषाध्यक्ष पद के लिए भी दो उम्मीदवार थे। मुस्कान को 107 और रिधिमा को 172 वोट पड़े। विद्यालय के प्रधानाचार्य रूम सिंह ठाकुर ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद