राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाटीबीड़ की नव गठित कार्यकारिणी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाटीबीड़ की एसएमसी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अभिभावकों ने संजय राणा को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रधान नियुक्त किया है।
कार्यकारिणी में निरत सिंह, विद्या राणा, भीम सेन वर्मा, नोक सिंह, वेद राम को सदस्य चुना गया है। नवनियुक्त प्रधान संजय राणा ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हितों के लिए वह एसएमसी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को विश्वास में लेकर कार्य करेंगे। संवाद