फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कांस्य पदक जीतने वाली सानिया का स्वागत

Thu, 08 Feb 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
आइस सकेटिंग में कांस्य पदक जीतने वाली सानिया को सम्मानित करते अध्यक्ष रोशन ठाकुर।-संवाद
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। लद्दाख में आयोजित खेलो इंडिया में आइस स्केटिंग वर्ग में मनाली की सानिया ने दो कांस्य पदक जीते हैं। मनाली के पलचान की खिलाड़ी का वीरवार को घर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

आइस स्केटिंग एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ने पलचान पंचायत घर में सम्मान समारोह का आयोजन किया। लद्दाख में दो से छह फरवरी तक आयोजित खेलो इंडिया में सानिया ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए।
आइस स्केटिंग एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि सानिया ने मनाली और प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है। विधायक भुवनेश्वर गौड़, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने खेलो इंडिया में प्रदेश का नाम रोशन करने पर सानिया को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें