फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर सैंया भये कोतवाल से की चोट

Thu, 07 Mar 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हरियाणा की सप्तक सोसायटी रोहतक के कलाकारों ने राष्ट्रीय नाट्योत्यसव की छठी संध्या में दर्शकों को खूब लोट-पोट किया। कलाकारों ने नाटक सैंया भये कोतवाल में संजीदा तरीके से वर्तमान समय में फैले प्रशासनिक भ्रष्टाचार को उजागर किया। संध्या में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रबीश बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

नाटक में प्रशासनिक भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के मुद्दे को उठाया गया। हवलदार का कोतवाल बनने का नंबर है। वह बुजुर्ग कोतवाल के मरने का इंतजार कर रहा है और अपनी प्रेमिका मैनावती से शादी भी कोतवाल बनने के बाद ही करना चाहता है। बुजुर्ग कोतवाल तो मर जाता है, लेकिन राजकाज के प्रति लापरवाह राजा की कमजोरी का फायदा उठाकर राज्य का प्रधान अपने अयोग्य साले को कोतवाल बना देता है।
हवलदार का सपना टूट जाता है और वह नए कोतवाल की असलियत राजा के सामने लाकर उसे हटवाने की योजना बनाता है। वह अपने साथी सिपाही तथा मैनावती के साथ मिलकर कोतवाल से राजा की कई सारी चीजें चोरी करवाता है। राजा को चोरी का पता तब चलता है, जब उसका पलंग भी चोरी हो जाता है।
विज्ञापन

हवलदार राजा को सारी कहानी बताता है। ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है कि कोतवाल स्वयं सब कुछ अपने मुंह से बोल देता है। फिर राजा हवलदार को नया कोतवाल बना देता है और मैनावती से उसकी शादी हो जाती है। नाटक में अविनाश, सुरेंद्र, चेरी, शक्ति, मनीष, नवदीप आदि कलाकारों ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें